Sunday, March 22, 2026
Homeजिला वार खबरेबारांकेलवाड़ा में अनोखी चोरी: दुकान में केक काटा, गुलाब जामुन खाए और...

केलवाड़ा में अनोखी चोरी: दुकान में केक काटा, गुलाब जामुन खाए और सामान लेकर फरार

केलवाड़ा (बारां)

रिपोर्टर: आदर्श भार्गव

केलवाड़ा कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित राज मल्टी स्टोर में बीती रात अज्ञात चोर ने दूसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी का तरीका इतना अजीब था कि लोग हैरान रह गए।

केक काटा, गुलाब जामुन खाया और कोल्ड ड्रिंक पी

चोर ने दुकान के अंदर जाकर पहले कैंची से केक काटा, गुलाब जामुन खाया और ठंडी कोल्ड ड्रिंक भी पी। इसके बाद गल्ले से करीब 4-5 हजार रुपये नकद, कुछ सिगरेट की डंडियां और अन्य सामान उठाकर ले गया।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का मुआयना किया। मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज से जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments