Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेडीडवानानावां में पुलिस ने मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती, ‘रन फॉर...

नावां में पुलिस ने मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती, ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

नावां शहर, जिला डीडवाना-कुचामन
रिपोर्टर: मनीष पारीक

राजस्थान पुलिस द्वारा शनिवार को नावां शहर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाधिकारी नन्दलाल रिणवा ने किया।

रन फॉर यूनिटी की शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाग के गणेश मंदिर परिसर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। दौड़ में पुलिस थाना नावा के अधिकारी, जवान, पुलिस मित्र, स्थानीय नागरिकों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”, “राष्ट्र की एकता हमारी पहचान” और राष्ट्रीय एकता से जुड़े अन्य नारे लगाते हुए नागरिकों में देशभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शहरभर में कार्यक्रम को लेकर जोश और एकता का माहौल देखने को मिला।

समापन अवसर पर थानाधिकारी नन्दलाल रिणवा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं और समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।

इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से उपस्थित नागरिकों को एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया गया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments