Wednesday, February 4, 2026
Homeजयपुरफुलेराफुलेरा की आरोही कुमावत ने राजस्थान विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य,...

फुलेरा की आरोही कुमावत ने राजस्थान विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य, राष्ट्रीय टीम में चयन

स्थान: फुलेरा रिपोर्टर: हेमन्त शर्मा

फुलेरा की प्रतिभावान बेटी आरोही कुमावत ने राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 15 सितंबर 2025 से अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि से फुलेरा गर्वित हुआ है और आरोही ने मेहनत, आत्मविश्वास और संघर्ष की नई मिसाल पेश की है।

कांस्य पदक जीतने के साथ ही आरोही का चयन राजस्थान विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय टीम में हुआ है। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। वर्तमान में वे जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में कठोर प्रशिक्षण ले रही हैं और साथ ही उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर रही हैं।

आरोही ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच गजेंद्र सिंह, मार्गदर्शक अंशुमान सिंह, माता-पिता और पूरे परिवार को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अपने दादा सोहनलाल कुमावत और दादी उर्मिला देवी का आशीर्वाद और प्रेरणा को अपनी उपलब्धि का आधार बताया।

फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, नगरपालिका अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, पार्षद आशा सैनी, गौ सेवक अमरचंद सैनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने आरोही को बधाई दी और कहा कि यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है तथा बेटियों की शक्ति का प्रमाण है।

गौरतलब है कि आरोही पहले भी जिला और राज्य स्तर पर कई गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं और दो बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। इस बार फिर से राष्ट्रीय टीम में चयनित होकर उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया है।

आरोही का कहना है कि, “बेटियाँ हर चुनौती को पार कर सकती हैं, बस उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन मिलना चाहिए।”

उनकी सफलता ने युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास जगाया है। फुलेरा शहर आज अपनी इस होनहार बेटी की उपलब्धि पर गर्व कर रहा है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments