Wednesday, February 4, 2026
Homeजयपुरफुलेराफुलेरा में शहरी सेवा शिविर 2025 का शुभारंभ, आमजन को मिलेगी एक...

फुलेरा में शहरी सेवा शिविर 2025 का शुभारंभ, आमजन को मिलेगी एक छत पर अनेक सेवाएं

फुलेरा (रिपोर्ट: डब्लू. गोस्वामी) – राजस्थान सरकार की “सेवा ही संकल्प” पहल के तहत फुलेरा नगर के बालाजी रोड स्थित अंबेडकर भवन में शहरी सेवा शिविर 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने किया।

निर्मल कुमावत ने उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इस पहल का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों द्वारा आमजन के लंबित कार्यों का निस्तारण किया जा रहा है।

शिविर में आमजन के लिए नामांतरण, जलदाय एवं विद्युत विभाग की एनओसी, जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना 0.2, मुख्य शहरी रोजगार गारंटी जॉब कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाएं सहित अनेक सेवाएं तुरंत उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ऋषिराज कपिल, अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष संजय पारीक, पार्षद ताराचंद सैनी, सरदार सिंह, महावीर प्रसाद जैन, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजेन्द्र वर्मा, ताराचंद आमेरिया सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments