लोकेशन: फुलेरा, जयपुर
रिपोर्ट: हेमन्त शर्मा
फुलेरा। रेलनगरी फुलेरा में ब्रिटिश काल से चली आ रही ऐतिहासिक रेलवे रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार रात्रि को रेलवे रामलीला रंगमंच पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हरसिद्धि हनुमान मंदिर महंत त्रिलोकी दास महाराज, रामभद्राचार्य के शिष्य संकल्प दास महाराज, दादू संत रामप्रकास महाराज और बेलुबाई आश्रम संत सत्यनारायण सैनी के सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अतिथियों की पूजा व स्वागत
प्रथम पूज्य गजानन की पूजा-अर्चना आचार्य पंडित रामावतार दाधीच व पंडित कैलाश दाधीच द्वारा करवाई गई। इसके बाद रामलीला कमेटी द्वारा आगंतुक अतिथियों का दुपट्टा व मालाओं से स्वागत किया गया। मंच संचालन राजेन्द्र शर्मा ने किया।

लीला का मंचन
प्रथम दिन के मंचन में रामलीला निर्देशक राजेश शर्मा के नेतृत्व में “नारद मोह” और “शिव-पार्वती संवाद” की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। व्यास गद्दी पर मनोहरपुर के पंडित तुलसीकिशोर शर्मा ने रामायण का वाचन किया।

विशेष आकर्षण
रामलीला का मुख्य आकर्षण इस वर्ष भी 50 फीट ऊंचे झूलते विद्युत तारों पर उड़ान के दृश्य रहेंगे, जिनका निर्देशन मदन मोहन करेंगे। रेलवे रामलीला का यह आयोजन लगातार 15 दिनों तक प्रतिदिन मंचित किया जाएगा।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

