Monday, January 19, 2026
Homeजयपुरफुलेराफुलेरा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 65 आरोपियों से ₹40,200 जुर्माना

फुलेरा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 65 आरोपियों से ₹40,200 जुर्माना

फुलेरा (हेमन्त शर्मा)।
फुलेरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना टीम ने रेल गाड़ियों में अनधिकृत गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 65 आरोपियों को पकड़कर केम्प कोर्ट, फुलेरा में पेश किया गया, जहां रेलवे मजिस्ट्रेट जयपुर दीपेंद्र सिंह शेखावत के समक्ष उनकी पेशी हुई।

अभियान के दौरान पकड़े गए मामले

आरपीएफ की इस कार्रवाई में कई अनियमितताओं पर शिकंजा कसा गया, जिनमें—

  • अनाधिकृत रूप से खानपान सामग्री बेचना
  • चैन पुलिंग
  • लाइन क्रॉस करना
  • बिना टिकट यात्रा करना
  • नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करना

अधिकारियों की मौजूदगी

कार्रवाई का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, एसआई राजेश सिंह, एएसआई अशोक कुमार और कांस्टेबल महेंद्रपाल सिंह ने किया। इसके साथ ही सीटीआई ईश्वर चंद और चेकिंग स्टाफ भी मौजूद रहे।

भारी जुर्माना वसूला गया

लोक अभियोजक दीन दयाल जांगिड़ की पैरवी में सभी आरोपियों से कुल ₹40,200 (चालीस हजार दो सौ रुपये) का जुर्माना वसूला गया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments