फुलेरा
शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत चल रहे स्वच्छता पखवाड़े में शुक्रवार को उपजिला चिकित्सालय, जोबनेर रोड फुलेरा में स्वच्छता मित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार की देखरेख में चिकित्सक डॉ. मनोज बियानी ने सभी स्वच्छता मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में रक्तचाप, शुगर लेवल, श्वसन क्षमता और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव और व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर परामर्श भी दिया गया।

चिकित्सकों ने कहा कि स्वच्छता मित्र नगर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और सेवाओं के कारण ही कस्बा स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त करता है। इसलिए उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होना अनिवार्य है, ताकि वे स्वस्थ रहकर बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
पालिका प्रशासन ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े 2025 के तहत आगे भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक और सेमिनार शामिल होंगे, जिनके जरिए स्वच्छता मित्रों और आमजन को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

