Saturday, March 21, 2026
Homeजयपुरफुलेराजिला स्तरीय कला महोत्सव में फुलेरा का जलवा, पीएम श्री विद्यालय ने...

जिला स्तरीय कला महोत्सव में फुलेरा का जलवा, पीएम श्री विद्यालय ने जीती 4 ट्रॉफियां

फुलेरा

फुलेरा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कला महोत्सव 2025 में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी कंवर नगर, जयपुर पूर्व में आयोजित इस महोत्सव में पीएम श्री सेठ सूरजमल अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फुलेरा ने 4 ट्रॉफियां जीतकर जयपुर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 9 की छात्राएं दिव्या कुमावत और अंजलि कुमावत ने कहानी वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 12 की छात्रा रेणुका कुमावत ने एकल नृत्य में द्वितीय स्थान पाया। वहीं, हर्षित सिंह, अनिकेत कुमावत, अक्षत टाक और जयप्रकाश कुमावत ने सामूहिक प्रस्तुति में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, प्रियंका जादौन, निधि एस, प्रियंका सैनी और अक्षरा कुमावत ने सामूहिक नृत्य में भी तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय ने पूरे जयपुर जिले में सर्वाधिक चार ट्रॉफियां जीतकर एक नया कीर्तिमान बनाया। इस उपलब्धि में कला महोत्सव प्रभारी वर्षा कनौजिया और राम स्वरूप जाट का मार्गदर्शन अहम रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंचार्ज मुकेश कुमार सोनी ने इसे फुलेरा और विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और छात्र-छात्राओं को बधाई दी।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments