Wednesday, February 11, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरधर्मगुरुओं व प्रभावशाली व्यक्तियों की भागीदारी से टीकाकरण अभियान को मिलेगी मजबूती

धर्मगुरुओं व प्रभावशाली व्यक्तियों की भागीदारी से टीकाकरण अभियान को मिलेगी मजबूती



भणियाणा में यूनिसेफ (RCDSSS) के सहयोग से धर्मगुरुओं एवं समुदाय के प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ करना तथा टीकाकरण से वंचित जीरो डोज बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

भ्रांतियां दूर करने में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में टीकाकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समुदाय स्तर पर फैली भ्रांतियों को दूर करने और लोगों को जागरूक करने में धर्मगुरुओं व प्रभावशाली व्यक्तियों की भागीदारी निर्णायक साबित हो सकती है। इसी सहभागिता से भणियाणा ब्लॉक में शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

अधिकारियों ने रखे विचार

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वरूप सिंह ने किया। जिला समन्वयक ने टीकाकरण के महत्व, कार्यक्रम के उद्देश्यों तथा समुदाय की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर रोहित वर्मा (उपखंड अधिकारी भणियाणा), हनुमान राम (खंड विकास अधिकारी), अशोक गोयल (उप निदेशक महिला अधिकारिता), तपेश खत्री (यू-विन कोऑर्डिनेटर, UNDP), अशोक पालीवाल (जिला प्रबंधक राजीविका जैसलमेर), WHO प्रतिनिधि पूना राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान

उपखंड अधिकारी भणियाणा ने उपस्थित प्रभावशाली व्यक्तियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित एवं संपूर्ण टीकाकरण के लिए जन-जागरूकता फैलाएं और एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments