कुलदीप छंगाणी / पोकरण
पोकरण में बीती रात चोरी की ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पुलिस से ज़्यादा हलवाईयों की नींद उड़ा दी। शहर में चोरों ने गहनों या कैश पर नहीं, बल्कि सीधे खाने-पीने के सामान पर धावा बोल दिया।
जयनारायण व्यास सर्किल के पास स्थित ब्रह्मक्षत्रीय नाश्ता कॉर्नर, मनाली स्वीट और महावीर स्वीट होम के ताले तोड़कर चोर नाश्ता कॉर्नर से भुजिया-नमकीन उठा ले गया, तो वहीं मनाली स्वीट व महावीर स्वीट की दुकानों पर चोरों ने तोड़फोड़ मचा दी ।
इतना ही नहीं, व्यास सर्किल से कुछ दूरी पर स्थित गुरु कृपा डेरी भी चोरों की भूख से नहीं बच सकी। यहां से चोर 10 लीटर दूध और 16 किलो दही लेकर चलता बना।
दिलचस्प बात यह रही कि चारों वारदातों में एक ही पैटर्न सामने आया जिसमें ना कैश की परवाह न मोबाइल-गहनों की तलाश सिर्फ पेट पूजा पर फोकस रहा ।
अब पोकरण में चर्चा यही है कि ये चोर हैं या रात के भूखे फूडी?
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

