श्रीगंगानगर / साहब राम
श्रीगंगानगर जिले के करणपुर में नशे के बढ़ते जाल और उससे बर्बाद होते भविष्य को लेकर नशे के खिलाफ एक सशक्त एवं भावनात्मक नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान तथा नशा मुक्त श्रीगंगानगर के लिए अभियान ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के अंतर्गत आयोजित हुआ।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी
कार्यक्रम जिला कलेक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और कलाकारों के प्रयास की सराहना की।
नाटक के माध्यम से दिया सशक्त संदेश
कार्यक्रम में कलाकारों ने मंच के माध्यम से नशे की भयावह सच्चाई, उसके दुष्परिणाम और उससे बाहर निकलने के रास्तों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक इतना भावनात्मक और प्रभावी रहा कि उपस्थित लोगों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया।
युवाओं को सही दिशा दिखाने का प्रयास
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को झकझोरना और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की बात कही गई।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

