पीसांगन (अजमेर) : ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लेसवा सरहद क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन से 26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।
आरोपी सप्लायर गिरफ्तार
पुलिस ने बोलेरो से डोडा चूरा परिवहन कर रहे अलीपुरा निवासी सप्लायर मेहबूब अली को मौके से गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ और बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच सुपुर्द
थानाधिकारी सरोज चौधरी ने बताया कि मामले की आगे की जांच पुष्कर थानाधिकारी विक्रम सिंह को सुपुर्द की गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाया और कहां सप्लाई करने जा रहा था।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

