Friday, August 8, 2025
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरराष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए डूंगरराम मेघवाल का चयन

राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए डूंगरराम मेघवाल का चयन

पोकरण
थाट गांव, पोकरण निवासी डूंगरराम मेघवाल का चयन राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2024 के लिए हुआ है। यह गौरवपूर्ण पुरस्कार उन्हें 7 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी और मेघवाल को यह सम्मान प्रदान करेंगी।

डूंगरराम मेघवाल को यह पुरस्कार हथकरघा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने न केवल इस परंपरागत उद्योग को जीवंत बनाए रखा, बल्कि उत्पादों की गुणवत्ता, डिज़ाइन और उत्पादन तकनीकों में नवाचार कर इसे एक नई पहचान भी दी है। यह सम्मान हथकरघा कारीगरों को उनके कौशल और कला को पहचानने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।

डूंगरराम मेघवाल के चयन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और यह पोकरण के लिए भी गर्व की बात है कि यहां के एक कलाकार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments