Friday, February 27, 2026
Homeजिला वार खबरेजैसलमेरमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जैसलमेर में किया स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जैसलमेर में किया स्वागत

जैसलमेर
भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर द्रौपदी मुर्मु का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर हरिभाऊ बागडे भी उपस्थित रहे।

एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर राष्ट्रपति

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु दो दिवसीय यात्रा पर राजस्थान पहुंची हैं। 27 फरवरी (शुक्रवार) को वे जैसलमेर जिले के पोकरण में आयोजित ‘वायुशक्ति-2026’ अभ्यास में भाग लेंगी। इस दौरान भारतीय वायुसेना अपनी सामरिक क्षमता और अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेगी।

राष्ट्रपति के इस दौरे को राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा तैयारियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments