जोधपुर, राजस्थान / अभिषेक सैन
जोधपुर/पिलानी। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया द्वारा किन्नर समाज की सक्रिय समाजसेवी किन्नर कांता बुआ को हिन्दू किन्नर सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से किन्नर समाज और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।
राष्ट्रीय नेतृत्व की विचारधारा से प्रेरित निर्णय
बताया जा रहा है कि यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य स्वामी श्री चक्रपाणि जी महाराज की विचारधारा से प्रेरित होकर लिया गया है, जिसमें किन्नर शक्ति के योगदान को समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना गया है। प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानियां और कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
किन्नर समाज को संगठित करने पर रहेगा जोर
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष किन्नर कांता बुआ ने कहा कि वे किन्नर शक्ति को संगठित कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता से करेंगी। उनका मानना है कि जब किन्नर समाज मुख्यधारा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा, तब सनातन धर्म और अधिक सशक्त होगा।
पदाधिकारियों का जताया आभार
अपने मनोनयन पर कांता बुआ ने प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कई सामाजिक व संगठनात्मक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

