Wednesday, February 4, 2026
Homeराजस्थानप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के 10 वर्ष पूर्ण, सूरतगढ़ खंड को जिला...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के 10 वर्ष पूर्ण, सूरतगढ़ खंड को जिला स्तर पर मिला सम्मान

सूरतगढ़ | थार क्रॉनिकल

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम के दस वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्रीगंगानगर जिले में आयोजित मातृत्व स्वास्थ्य शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिए सूरतगढ़ खंड को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जिस पर खंड को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अजय सिंगला (सीएमएचओ) एवं डॉ. मुकेश मेहता (डिप्टी सीएमएचओ) ने उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मनोज अग्रवाल (बीसीएमओ), हंसराज भाटी (बीपीएम), डॉ. शोभा बिश्नोई एवं डॉ. राहुल मोदी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

इसके साथ ही मां योजना के अंतर्गत निजी क्षेत्र में सोनोग्राफी सेवाएं उपलब्ध कराने वाले दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को भी मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस उपलब्धि से सुरक्षित गर्भावस्था, समय पर जांच और गुणवत्तापूर्ण मातृत्व सेवाओं को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी शिविरों के बेहतर संचालन के लिए टीम का मनोबल बढ़ेगा।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments