जोधपुर, राजस्थान
रिपोर्टर: अभिषेक सैन
महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए “ऑपरेशन गरिमा”
जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 से 30 सितंबर तक “ऑपरेशन गरिमा” अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एवं एएचटी) जयपुर के आदेश एवं पुलिस आयुक्त श्री ओम प्रकाश के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सक्रिय भूमिका
अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने जोधपुर शहर के पूर्व और पश्चिम जिलों में विभाजित टीमों के जरिए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और पार्कों में जाकर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी भी प्रदान की गई।
11 हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित
अभियान के दौरान कुल 11,268 लोगों को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और 2,558 लोगों ने राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड किया।
साथ ही, छात्र-छात्राओं को महिला एवं बच्चों से संबंधित नवीन कानून और आत्मरक्षा के उपायों से भी अवगत करवाया गया।
पुलिस आयुक्त का संदेश
पुलिस आयुक्त श्री ओम प्रकाश ने कहा कि “ऑपरेशन गरिमा अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को न केवल सुरक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। यह प्रयास समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देगा।”
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

