Sunday, October 26, 2025
Homeजिला वार खबरेजोधपुरओसियां में गीता बाल संस्कार केंद्र की भव्य रैली, बच्चों ने गीता...

ओसियां में गीता बाल संस्कार केंद्र की भव्य रैली, बच्चों ने गीता संदेश का प्रचार किया

View Post

ओसियां, जोधपुर

रिपोर्टर :– प्रकाश सोनी

ओसियां, जोधपुर। आज ओसियां कस्बे में गीता बाल संस्कार केंद्र द्वारा आयोजित भव्य रैली ने नगर वासियों का मन मोह लिया। इस रैली में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के साथ-साथ वहां के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। रैली में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीता जी के श्लोकों का वाचन कर उनके उपदेशों और संस्कारों का प्रचार किया।

नगर वासियों ने बच्चों का भव्य पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया और उनके उपदेशों की खुले दिल से प्रशंसा की। शिक्षकों ने बताया कि यह कक्षाएं पिछले छह महीनों से चल रही हैं और भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को गीता के आदर्शों और समाज के अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक करना है।

रैली के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश भी दिया कि अपने जीवन में संस्कार, आदर्श और संस्कृति को बनाए रखना आवश्यक है। शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने इस प्रयास के लिए गीता बाल संस्कार केंद्र के सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments