Sunday, October 26, 2025
Homeजिला वार खबरेजोधपुरपचेटिया भगवा ग्रुप जोधपुर ने पंकज सिंह चौहान को युवा अध्यक्ष मनोनीत...

पचेटिया भगवा ग्रुप जोधपुर ने पंकज सिंह चौहान को युवा अध्यक्ष मनोनीत किया

जोधपुर

पचेटिया भगवा ग्रुप जोधपुर महानगर के संस्थापक अरुण कुमार प्रजापत, मुख्य सरक्षक संदीप गिल, चेतन गोयल, नितिन सोलंकी और आलोक चोरडिया की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पंकज सिंह चौहान को जोधपुर महानगर का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र गेहिनी, श्याम सुंदर शर्मा, पवन वैष्णव, रतन प्रजापत, मोनू अग्रवाल, नरेश चौहान, राजीव नाथ और राजू नाथ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए युवा अध्यक्ष पंकज सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और सामाजिक व राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments