Saturday, March 21, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरनवरात्र महोत्सव में गरबा नृत्य और प्रतियोगिताओं से गूंजा पादूकलां

नवरात्र महोत्सव में गरबा नृत्य और प्रतियोगिताओं से गूंजा पादूकलां

पादूकलां

भक्तिभाव और उत्साह के साथ मना नवरात्र महोत्सव

कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण अंचल में शारदीय नवरात्र महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चारभुजा मंदिर एवं मां भवानी जगदंबे के दरबार में प्रतिदिन धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं।

महिलाओं ने पेश किया गरबा नृत्य

महिला मंडल की ओर से माता रानी के भजनों पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया। महिलाओं और नन्हीं बालिकाओं ने राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर लोकगीतों और गरबा धुनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पूरा परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।

बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं

सुबह बच्चों के लिए नींबू-चम्मच दौड़, गुब्बारा फोड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन समिति ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम सुरक्षित रखे गए हैं।

कवि सम्मेलन में होगा सम्मान

आयोजन समिति ने बताया कि गरबा नृत्य व प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का सम्मान 29 सितंबर को होने वाले विशाल कवि सम्मेलन में किया जाएगा। समिति के अनुसार यह आयोजन श्रद्धा, साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम बनेगा।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments