रूपनगर/भिनाय, राजस्थान। 69वीं जिला स्तरीय हैण्डबाॅल प्रतियोगिता महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रुपनगढ में आयोजित हुई। बालिका वर्ग 14 वर्ष में कालेसरा विद्यालय की टीम ने लगातार दूसरे साल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, चांपानेरी (भिनाय) में आयोजित 19 वर्ष बालक वर्ग में टीम उपविजेता रही।

टीम प्रभारी जुगराज चौधरी ने बताया कि इस उपलब्धि के साथ कालेसरा से 11 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ। टीम प्रभारी के रूप में रामनिवास, सुशीला वैष्णव, सरस्वती वैष्णव और इंदिरा वैष्णव ने बच्चों के प्रयासों को सराहा।
राज्य स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं में कोमल गुर्जर, कुमकुम कुमावत, भावना परोदा, इशिता चौधरी, कोमल मेघवंशी, भावना वैष्णव, पवन, यशराज वैष्णव, भोजराज गुर्जर, लव जेदिया और मनिष गुर्जर शामिल हैं। पीईओ कालेसरा हंसा जाग्रत व समस्त स्टाफ ने चयनित छात्रों को बधाई दी।
पिछले साल भी कालेसरा विद्यालय से 20 बच्चों का राज्य स्तर और 2 छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ था। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि रमेश झेलेवाला, एसएमसी अध्यक्ष रुपाराम, सत्यनारायण सैल, रमेश चैयरमेन, मुकेश कांगवा, जितेंद्र सैल सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

