पोकरण,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त कर पोकरण पहुंचने पर मानाराम गर्ग का गर्ग समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने साफा पहनाकर व मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में चन्दनराम ऊजलां, गणपतराज आसकन्दरा, चेतनराम लोहारकी, बंशीलाल बारु, भागीरथ टेकरा, गणपतराम गर्ग, राजेश गर्ग, शान्ति देवी, जम्मू देवी, सुनिता, सुमन परिहार, सुमन कांटिया सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गर्ग समाज पोकरण के कार्यवाहक अध्यक्ष चेतनराम गर्ग ने कहा कि पोकरण विधानसभा क्षेत्र में गर्ग समाज से पहली बार किसी व्यक्ति का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति होना गर्व का विषय है।
इस अवसर पर मानाराम गर्ग ने स्वागत के लिए समाज का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों की हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया। वहीं गणपतराम गर्ग ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

