Monday, March 9, 2026
Homeराजस्थानरामनवमी शोभायात्रा समिति कार्यालय का शुभारंभ, 26 मार्च को निकलेगी भगवान श्रीराम...

रामनवमी शोभायात्रा समिति कार्यालय का शुभारंभ, 26 मार्च को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

सूरतगढ़ के पुरानी धानमंडी क्षेत्र में रविवार को रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धार्मिक वातावरण के बीच भगवान श्रीरामचंद्र की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर पंडित मोहन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीरामचंद्र की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। कार्यक्रम में उपस्थित समिति सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान पूजा संरक्षक ललित सिडाना, संयोजक दर्शन भगत परनामी, कोषाध्यक्ष चंद्र जनवेजा, अशोक आसेरी, प्रेम राठौर और पवन छाबड़ा सहित समिति के कई सदस्यों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

समिति सदस्यों ने जानकारी दी कि आगामी 26 मार्च को बिश्नोई मंदिर से भगवान श्रीरामचंद्र की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां और महिलाओं की पारंपरिक कलश यात्रा मुख्य आकर्षण रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य शहर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देना है। यह शोभायात्रा हर वर्ष शहर के विभिन्न समाजों की भागीदारी के साथ आयोजित की जाती है।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मांगीलाल छींपा, किशन स्वामी, नितेश बंसल, उत्सव जैन, महेंद्र निर्वाण, पूर्व चेयरमैन परसराम भाटिया, सुनील छाबड़ा, कालूराम बिश्नोई, प्रदीप चौहान, गोविंद नायक, बबलू सैनी, अजय चौहान, योगेश स्वामी, अमन छाबड़ा, जगजीत बराड़, अंकुर लडोइया और राम सिंह सेवटा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments