Sunday, October 26, 2025
Homeराजस्थानसीसवाली के भेरूपुरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन...

सीसवाली के भेरूपुरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

सीसवाली। दीपावली के दूसरे दिन सीसवाली के भेरूपुरा गांव में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने परंपरागत रीति से गोवर्धन जी की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति करते हुए गायों का पूजन किया। अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाने के साथ ही पूजा कार्यक्रम में दीपक कहार और उनका संपूर्ण परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और लोग एक-दूसरे को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते नजर आए।

इधर, सीसवाली नगर में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। घरों, दुकानों और गलियों को दीपों की रौशनी से सजाया गया और आतिशबाजी से पूरा नगर जगमगा उठा। नगरवासियों ने माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

भेरूपुरा में गोवर्धन पूजा की यह परंपरा वर्षों पुरानी है। हर वर्ष दीपावली के अगले दिन गांववासी मिलकर गोवर्धन जी की प्रतिमा बनाते हैं और पूरे गांव में भक्ति, एकता और आनंद का वातावरण रहता है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामूहिकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी देता है।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments