📍 सूरतगढ़ | संवाददाता
किशनपुरा स्थित श्री शिव नंदी गोशाला का रविवार को विख्यात बाल संत भोले बाबा और विधायक डूंगरराम गेदर ने दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे आदर्श नंदीशाला के रूप में विकसित करने की दिशा में और भी सुधार करने का सुझाव दिया।
नंदीशाला पर वायरल वीडियो को लेकर दी गई सफाई
हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो को लेकर नंदीशाला समिति अध्यक्ष अनिल धानुका ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाया गया गोवंश गंभीर रूप से बीमार था और उसे गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि नंदीशाला में करीब 1500 नंदियों की नियमित देखभाल की जा रही है और व्यवस्थाओं में लगातार सुधार हो रहा है।

व्यवस्थाएं हुई बेहतर: धानुका
धानुका ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान समिति ने कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं विकसित की हैं:
- ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंकर की व्यवस्था
- आटा चक्की और बड़ा पानी टैंक
- शेड्स की संख्या में वृद्धि
- खेळी का विस्तार
समाज और व्यापार मंडल का समर्थन
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, उपाध्यक्ष संजय व्यास, समाजसेवी संजय बैद, पूर्व पालिकाध्यक्ष परसराम भाटिया, संरक्षक मास्टर ओमप्रकाश कालवा, अनिल रांका, कृष्ण छींपा, अवतार सरां सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर अच्छा कार्य हो रहा है।
विधायक का आश्वासन और संत का संबल
विधायक डूंगरराम गेदर ने समिति को सुझाव दिया कि वे नंदीशाला से जुड़ी आवश्यकताओं का मांगपत्र तैयार करें, ताकि वे उसे सरकार तक पहुंचाकर अनुदान की दिशा में कार्य कर सकें।
वहीं, बाल संत भोले बाबा ने कहा कि वे नंदीशाला से जुड़े रहकर समय-समय पर मार्गदर्शन और सुझाव देते रहेंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट संजय सोडा, दीपक बिश्नोई सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी सुझाव और समर्थन व्यक्त किया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

