सूरतगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) की ओर से उप जिला चिकित्सालय सूरतगढ़ में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष शिशपाल बिजारणिया ने किया।
मरीजों का हालचाल और स्वास्थ्य लाभ की कामना
इस दौरान चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों ने मरीजों का हालचाल जाना, उन्हें फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना भी की गई।

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों ने कहा कि “सेवा और समर्पण ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है और मरीजों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है।”
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज सुखीजा, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. सुभाष महेश्वरी, डॉ. भरत भूषण, डॉ. लोकेश अनुपानी, डॉ. संदीप सुथार, डॉ. आयुषी, सुरेंद्र पारीक (NS), श्रीमती रीना जॉर्ज (IC IPD), पूर्ण भाटिया (उपाध्यक्ष), श्रीमती किरणा (IC LR), श्रीमती बबीता, श्रीमती कविता, राकेश बिस्नोई (सचिव), श्रीमती मनोज यादव, श्रीमती पूजा, श्रीमती दया तनेजा, श्रीमती तारा, दलीप कुमार, सावन कुमार तथा सुरेंद्र मौजूद रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

