स्थान: दूदू/पराशोली
रिपोर्टर: डब्लू. गोस्वामी
रविवार को दूदू/पराशोली क्षेत्र में अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावित ग्रामीण इलाकों का जायजा लेने के लिए माननीय मंत्री जोगाराम पटेल ने पड़ासोली और छापरवारा बांद का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर हालात की गंभीरता का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों से संवाद किया।

मंत्री जोगाराम पटेल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए तत्काल राहत कार्य और मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित ग्रामीणों को जल्दी से जल्दी मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा की स्थिति में हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
एडीएम गोपाल परिहार ने पत्रकारों को बताया कि प्रशासन सतत निगरानी में है और प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस दौरे के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में जल निकासी, सड़क मरम्मत और ग्रामीण सुविधाओं की बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

