Sunday, December 14, 2025
Homeराजस्थानसूरतगढ़ में भाजपा की मतदाता गहन पुनः निरीक्षण कार्यशाला आयोजित

सूरतगढ़ में भाजपा की मतदाता गहन पुनः निरीक्षण कार्यशाला आयोजित

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सटीक मतदाता सूची पर दिया जोर

सूरतगढ़। भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा सूरतगढ़ द्वारा शुक्रवार को व्यापार मंडल भवन में मतदाता गहन पुनः निरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शरण पाल सिंह मान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि—
“मतदाता सूची जितनी अधिक सही और अपडेटेड होगी, चुनाव उतने ही निष्पक्ष और भरोसेमंद होंगे।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करें ताकि सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

जिला महामंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि—
“मतदाता सूची का सुधार केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता की भी जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता BLO के साथ समन्वय में काम करें और घर-घर जाकर आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।

उन्होंने दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि कार्यकर्ता—

  • आमजन के घर जाकर पहचान पत्र की जांच करें
  • परिवार की सही जानकारी दर्ज करवाएँ
  • नए मतदाताओं के नाम जोड़ें
  • किसी भी प्रकार की त्रुटि की सूचना तुरंत आगे भेजें

उन्होंने कहा— “सही मतदाता सूची, सही चुनाव और सही लोकतंत्र की नींव है।”

अपने स्वागत भाषण में मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना ने कहा कि—
“हम सभी का जागरूक योगदान इस अभियानों को सफल बनाता है और राष्ट्रीय हित में हमारे लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है।”

पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनिया ने भी कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक नए मतदाता जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

अतिथि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री पेप सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष आरती शर्मा, बिंदिया चौधरी, काजल छाबड़ा, बिरमा नायक (पूर्व प्रधान), राजियासर मंडल अध्यक्ष विकास शेखावत, जैतसर मंडल अध्यक्ष सुभाष सुथार, बीरमाना मंडल अध्यक्ष गोपाल लेगा, ढाबा मंडल अध्यक्ष कप्तान शर्मा, सूरतगढ़ मंडल मंत्री राजन वर्मा, महामंत्री अंकुर लड़ौईया सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अंकुर लड़ौईया ने किया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments