Wednesday, February 4, 2026
Homeराजस्थानकंप्यूटर अनुदेशक संघ सूरतगढ़ ने विधायक डूंगर राम गेदर को सौंपा मांग...

कंप्यूटर अनुदेशक संघ सूरतगढ़ ने विधायक डूंगर राम गेदर को सौंपा मांग पत्र, विधानसभा में मुद्दे उठाने का आग्रह

सूरतगढ़

शिक्षा विभाग में कार्यरत कंप्यूटर अनुदेशक संघ सूरतगढ़ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय विधायक डूंगर राम गेदर को एक मांग पत्र सौंपा। संघ ने यह मांग पत्र विधानसभा सत्र में मुद्दों को उठाए जाने के उद्देश्य से दिया।

मांग पत्र में मुख्य रूप से कंप्यूटर अनुदेशकों के केडर विस्तार, ग्रेड पे के पुनर्निर्माण, तथा विद्यालयों में कंप्यूटर विषय को अनिवार्य किए जाने जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल की गई हैं।

विधायक ने समस्याएं सुनीं, सदन में आवाज उठाने का आश्वासन

विधायक डूंगर राम गेदर ने कंप्यूटर अनुदेशक संघ के सदस्यों से विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान खाली पदों, नई भर्ती प्रक्रिया और कार्यरत अनुदेशकों की सेवा संबंधी दिक्कतों पर भी चर्चा हुई।

विधायक गेदर ने संघ द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदुओं को लिखित रूप में संज्ञान में लेते हुए विधानसभा सत्र में इन मांगों को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।

ये रहे उपस्थित संघ सदस्य

इस अवसर पर कंप्यूटर अनुदेशक संघ सूरतगढ़ के
एन.एस. पारीक, रवि सहारण, संदीप शर्मा, धर्मेंद्र गेदर और राजीव देरासरी उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments