सूरतगढ़ | थार क्रॉनिकल
सूरतगढ़ क्षेत्र के 100 किसानों का एक दल आधुनिक खेती के नवाचार सीखने के उद्देश्य से कोटा विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ। इस प्रशिक्षण दौरे के दौरान किसानों को नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज किस्में, फसल प्रबंधन, आधुनिक खेती के तरीके और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
एसडीएम व कृषि विभाग ने दिखायी हरी झंडी
किसानों के इस दल को एसडीएम भरत जयप्रकाश मीना एवं सहायक कृषि अधिकारी महेन्द्र कुलडिय़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने तथा वहां सीखी गई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कृषि अधिकारियों का रहेगा मार्गदर्शन
इस प्रशिक्षण दल में सहायक कृषि अधिकारी बजरंग लाल छींपा, भीमराज जाखड़, कृषि पर्यवेक्षक मनोज साहू एवं ओमप्रकाश मांझू भी शामिल हैं, जो भ्रमण एवं प्रशिक्षण के दौरान किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। यह भ्रमण किसानों के लिए ज्ञानवर्धक, तकनीकी रूप से उपयोगी और आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होने की उम्मीद है।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

