तारानगर, चूरू / बुधराम वर्मा
तारानगर कस्बे के जाट भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा 2026 का संकल्प व नववर्ष मिलन सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस विशाल सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ताओं व आमजन ने शिरकत की।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया, लोकसभा सांसद राहुल कस्वां, जिलाध्यक्ष व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, सादुलपुर की पूर्व विधायक कृष्णा पूनियाँ सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। सभी नेताओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र को प्रगति व विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर सरकार को जनहित के मुद्दों पर चेताने का काम करेगी और तारानगर क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान संजय कस्वां, पीसीसी सदस्य अमित बुड़ानिया, ब्लॉक अध्यक्ष वेदप्रकाश सहारण, मदन पांडया, जिला परिषद सदस्य विमला कालवा, चेयरमेन प्रियंका बानो, शहर अध्यक्ष भागीरथ भामी, सरपंच राजकुमार बेनिवाल, शीशराम पूनियाँ, एडवोकेट राकेश सांगवान, पवन योगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जीताराम जांदू व लीलाधर जोशी ने किया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

