Wednesday, February 4, 2026
Homeराजस्थानकिशनपुरा की श्री शिव नंदी गोशाला में 3 विशाल शैड व ठाण...

किशनपुरा की श्री शिव नंदी गोशाला में 3 विशाल शैड व ठाण का लोकार्पण

विधायक डूंगरराम गेदर ने कार्यालय व चौकीदार आवास के लिए 8 लाख देने की घोषणा

सूरतगढ़ के किशनपुरा आबादी स्थित श्री शिव नंदी गोशाला में तीन विशाल शैड व ठाण का लोकार्पण विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक डूंगरराम गेदर, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, संरक्षक पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, नंदीशाला अध्यक्ष अनिल धानुका तथा दानदाता लालचंद सोनी ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।

विधायक निधि से 8 लाख की घोषणा

लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक डूंगरराम गेदर ने नंदीशाला में कार्यालय व चौकीदार आवास निर्माण के लिए विधायक निधि कोष से 8 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने नंदीशाला की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकारिणी सदस्यों ने दिन-रात मेहनत कर आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया है और विकास कार्यों में धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

भामाशाहों व जनसहयोग से हुआ निर्माण

नंदीशाला अध्यक्ष अनिल धानुका ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि भामाशाह लालचंद सोनीनगरपालिका की ओर से एक-एक शैड व ठाण का निर्माण कराया गया, जबकि जनसहयोग से एक अन्य शैड बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नंदीशाला के लिए एक नया ट्रैक्टर भी खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समिति के कार्यकाल के तीन माह शेष हैं तथा आगामी चुनाव हेतु जल्द ही नगरपालिका को सूचित कर प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी। धानुका ने अधिकाधिक लोगों से आजीवन सदस्य बनने का आग्रह किया।

गोसेवा पुण्य का कार्य: नागपाल

पूर्व विधायक अशोक नागपाल ने कहा कि गोवंश की सेवा अत्यंत पुण्य का कार्य है, इसलिए सभी को तन-मन-धन से नंदीशाला के विकास में सहयोग करना चाहिए।

शहर में विचरण कर रहे गोवंश के लिए अभियान की मांग

संरक्षक ओमप्रकाश कालवा ने कहा कि नंदीशाला में अब शैड व चारागाह की पर्याप्त व्यवस्था हो चुकी है। प्रशासन को शहर में विचरण कर रहे बेसहारा गोवंश को पकड़कर नंदीशाला भेजने के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए।

सम्मान व सहयोग

बड़े शैड के निर्माण पर दानदाता लालचंद सोनी व विधायक डूंगरराम गेदर का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दलिया की सवामणी हेतु आर्थिक सहयोग पवन मूंदड़ा, लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा, हनुमान गुप्ता, आनंददेव गुप्ता सहित अन्य दानदाताओं ने प्रदान किया।
मंच संचालन संजय बैद ने किया, आभार सचिव मनोज सोमानी ने जताया तथा पूजा-अर्चना पं. गोविंद शर्मा ने करवाई।

बड़ी संख्या में गणमान्य रहे उपस्थित

समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश मेघवाल, नंदीवाला के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल कवातड़ा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ललित सिडाना, दर्शन भगत परनामी, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव बलाना, महामंत्री अजय सिंह सिसोदिया, मीडिया प्रभारी शिवशंकर सारड़ा, श्री श्याम सेवा समिति अध्यक्ष संजय गुप्ता, गौभक्त त्रिलोकचंद अग्रवाल, माहेश्वरी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल चांडक, श्री सूर्या गोशाला सचिव आसकरण सोनी सहित अनेक गणमान्य व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments