Wednesday, February 4, 2026
Homeराजस्थानसूरतगढ़ में यूरिया खाद संकट, सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय पर उमड़ी किसानों...

सूरतगढ़ में यूरिया खाद संकट, सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय पर उमड़ी किसानों की भारी भीड़

यूरिया खाद को लेकर हाहाकार, सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय पर उमड़ी किसानों की भारी भीड़

सूरतगढ़।
क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। यूरिया प्राप्त करने के लिए सैकड़ों किसान सुबह से ही सूरतगढ़ स्थित सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय पर पहुंच गए, जिससे वहां लंबी कतारें लग गईं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि खाद वितरण के दौरान धक्का-मुक्की और मारामारी जैसे हालात बन गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और किसानों को समझाइश कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सिटी पुलिस का जाप्ता भी कार्यालय परिसर में तैनात किया गया।

किसानों का कहना है कि इस समय फसलों की बढ़वार के लिए यूरिया अत्यंत आवश्यक है, लेकिन समय पर आपूर्ति नहीं होने से खेती पर सीधा असर पड़ रहा है। कई किसानों को बिना खाद लिए ही लौटना पड़ा, जिससे रोष और बढ़ गया।

प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से किसानों को शीघ्र ही यूरिया आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दिनों में अतिरिक्त स्टॉक मंगवाकर वितरण व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments