डोडियाना, मेड़ता ग्रामीण / गिरधारी लाल प्रजापति
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोडियाना में शुक्रवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य परसाराम लटियाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य परसाराम लटियाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अच्छे संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सफलता की सच्ची कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। साथ ही कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा और संस्कार उनके जीवन में सदैव मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयी अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावुक हो गया। इस अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों को परीक्षा उपयोगी किट भी प्रदान की गई, जिसमें पेन, पेंसिल, रबर एवं शार्पनर शामिल थे।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

