Wednesday, February 11, 2026
Homeराजस्थान40 साल देश सेवा के बाद गांव लौटे शांतिलाल सैनी, डोडियाना में...

40 साल देश सेवा के बाद गांव लौटे शांतिलाल सैनी, डोडियाना में हुआ भव्य स्वागत

डोडियाना, मेड़ता ग्रामीण : गिरधारी लाल प्रजापति

ग्राम डोडियाना के राष्ट्रभक्त सपूत शांतिलाल सैनी ने 40 वर्षों की गौरवशाली देश सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के बाद जब अपनी मातृभूमि डोडियाना की धरती पर कदम रखा, तो पूरे गांव ने उन्हें सिर-आंखों पर बिठा लिया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सैकड़ों ग्रामवासी, परिजन और उनके चिर-परिचित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में शांतिलाल सैनी का माल-साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्हें सुसज्जित वाहन में बैठाकर बैंड-बाजे के साथ गांव की मुख्य गलियों से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा चारभुजा मंदिर पहुंची, जहां पुजारी द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा विधिवत आशीर्वाद प्रदान किया गया।

ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन

चारभुजा मंदिर दर्शन के बाद शांतिलाल सैनी अपने निवास पहुंचे, जहां ग्रामीणों, रिश्तेदारों व परिजनों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरा माहौल देशभक्ति और गर्व से सराबोर नजर आया।

भावुक हुए शांतिलाल सैनी

इस अवसर पर संवाददाता से बातचीत में शांतिलाल सैनी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके दादाजी का सपना था कि वे फौज में जाएं और आज 40 वर्ष की सेवा पूर्ण कर गांव लौटने पर उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनका सपना पूरा हुआ। उन्होंने अपनों के बीच लौटकर अपार खुशी मिलने की बात कही।

सामाजिक कार्यों में भी रहे सक्रिय

ग्रामवासी राम नारायण गटियाला ने बताया कि शांतिलाल सैनी मिलनसार और उच्च व्यक्तित्व के धनी हैं तथा सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहते हैं। उन्होंने न केवल स्वयं देश सेवा की, बल्कि युवाओं को भी राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया। अपनी दीर्घकालीन सेवा के दौरान उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

समारोह में उनके पिता मांगूराम सैनी, बड़े भाई भंवरलाल, बाबूलाल, सुवाराम, लक्ष्मणराम सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। साथ ही नंदराम कलवानिया (कुचामन), हुकमसिंह किनसरिया, ठाकुर भंवरसिंह मिंडकिया, राजेंद्र पंचारियां, गणपत सारण (गच्छीपुरा), शंकरलाल चौधरी (पालड़ी), पुनाराम चौयल, नंदकिशोर गटियाला, रामनारायण गटियाला, गिरधारी सिंह राठौड़, मनोहर सिंह राठौड़, गोपाल सिंह नरुका, रघुवीर सिंह, मालसिंह, भानू टाक, राजू प्रजापत, पिंटू व्यास, रघुवीर सैन सहित समस्त ग्रामवासी व परिजन उपस्थित रहे।

ग्राम डोडियाना ने अपने इस सपूत को एक स्वर में ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments