Sunday, March 22, 2026
Homeराजस्थानउप जिला अस्पताल दूदू का औचक निरीक्षण: अग्निशमन यंत्र व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं...

उप जिला अस्पताल दूदू का औचक निरीक्षण: अग्निशमन यंत्र व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा

दूदू।मुकेश धोबी | उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने उप जिला अस्पताल दूदू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल में 12 अग्निशमन यंत्र पूरी तरह कार्यशील पाए गए। सभी यंत्रों की रिफलिंग 18 जुलाई 2025 को करवाई गई थी। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में यंत्रों के सही उपयोग हेतु प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए और समय-समय पर कार्यशालाएँ आयोजित करने का निर्देश भी दिया।

निरीक्षण में अस्पताल की वार्ड व्यवस्था का जायजा लिया गया। महिला और पुरुष मरीजों के लिए दो अलग-अलग वार्ड उपलब्ध हैं। प्रतिदिन यहाँ लगभग 400 से 500 मरीज ओपीडी में आते हैं। वर्तमान में सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीज अधिक हैं, जबकि मलेरिया और डेंगू की स्थिति नगण्य है।

मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत 641 दवाइयाँ और 220 सर्जिकल आइटम अस्पताल में उपलब्ध हैं। निरीक्षण में वार्ड, शौचालय और परिसर की साफ-सफाई में सुधार की आवश्यकता पर भी ध्यान दिया गया।

माह सितम्बर 2025 में अस्पताल में कुल 23 और अक्टूबर 2025 में 17 प्रसव हुए। सितम्बर माह की सभी प्रसुताओं का भुगतान जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत किया जा चुका है, जबकि अक्टूबर की 3 प्रसुताओं का भुगतान शेष है। समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

औचक निरीक्षण के दौरान डॉ. राजेन्द्र मित्तल, डॉ. रमेश कुमार बुनकर, डॉ. अमर चन्द तोषावड़ा और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments