Monday, March 23, 2026
Homeराजस्थानसूरतगढ़: श्रीकृष्ण गौशाला में अखिल भारतीय मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य...

सूरतगढ़: श्रीकृष्ण गौशाला में अखिल भारतीय मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सूरतगढ़ के श्रीकृष्ण गौशाला खेल मैदान, मानकसर में अखिल भारतीय मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से की गई।

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश कालवा (पूर्व पालिका अध्यक्ष, सूरतगढ़) ने टॉस कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत करवाई। पहले मुकाबले में 13 एसडी और हिंदौर की टीमें आमने-सामने आईं, जिसमें हिंदौर की टीम विजेता रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीलाल बालाण (अध्यक्ष, राजस्थान मेघवाल समाज संस्थान) ने की। विशिष्ट अतिथियों में हरिराम मेघवाल, कॉमरेड श्योपत राम मेघवाल और राकेश राठी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं को “नशे से दूर रहो, खेलों की ओर बढ़ो” संदेश देते हुए खेलों की महत्ता पर जोर दिया।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता 18 अक्टूबर तक चलेगी। समाज के गणमान्यजन, खिलाड़ी, निर्णायक और आमजन की उपस्थिति से यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments