Sunday, March 1, 2026
Homeराजस्थानसूरतगढ़ में बेटियों की सेहत के लिए बड़ी पहल, सर्वाइकल कैंसर से...

सूरतगढ़ में बेटियों की सेहत के लिए बड़ी पहल, सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV वैक्सीन की निःशुल्क शुरुआत

सूरतगढ़। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल करते हुए सूरतगढ़ में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन की निःशुल्क शुरुआत की गई। उप जिला चिकित्सालय के टीकाकरण कक्ष में पहली बालिका को वैक्सीन लगाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए प्रभावी मानी जाती है और निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला एवं उप जिला चिकित्सालयों में एक साथ इस अभियान की शुरुआत की गई है।

इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर में किया गया, जिसके बाद प्रदेशभर में टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

सूरतगढ़ उप जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीना, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मनोज अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा, सुनील छाबड़ा तथा रोटरी क्लब के सदस्य जय किशन अरोड़ा उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने इसे बेटियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

स्वास्थ्य विभाग ने बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क टीकाकरण अभियान का लाभ उठाएं और समय पर वैक्सीन लगवाकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments