Monday, February 9, 2026
Homeजिला वार खबरेबालोतराजिला प्रभारी हरजीलाल अटल ने किया उप जिला अस्पताल बायतु का निरीक्षण

जिला प्रभारी हरजीलाल अटल ने किया उप जिला अस्पताल बायतु का निरीक्षण

बालोतरा (राजस्थान)

जिला बालोतरा के प्रभारी एवं राजस्थान हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरजीलाल अटल ने शुक्रवार को उप जिला अस्पताल बायतु का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मां योजना के तहत अस्पताल में अधिक से अधिक पैकेज बुक करने और कम से कम पैकेज रिजेक्ट होने पर जोर दिया।

अटल ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि मरीजों को बाहर से दवाइयाँ और जांच नहीं लिखी जाएं। सभी दवाइयां और जांच अस्पताल में ही निशुल्क उपलब्ध कराई जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की तथा प्रगति में सुधार के निर्देश भी दिए। साथ ही, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की सख्ती से पालना और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतज़ाम करने पर जोर दिया।

इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. वांकाराम चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. शिवराम सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments