जयपुर / डब्लू. गोस्वामी
जयपुर निवासी समाजसेवी एवं यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरूण बांकोलिया को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल हुई है। पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 4 सितम्बर को बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड USA की इंटरनेशनल समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान डॉ. बांकोलिया को बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड USA के चेयरमैन आलोक कुमार एस और फाउंडर डॉ. इवान गासिना द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. बांकोलिया पिछले एक दशक से देशभर में पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के पदाधिकारी रहते हुए भी उन्होंने समाज सेवा की अनूठी मिसाल कायम की है।

पूर्व में भी उन्हें अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इस नई उपलब्धि पर देश और प्रदेशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।
डॉ. बांकोलिया को मिले इस सम्मान पर डॉ. आर.पी. चन्द्र (आईएएस रिटायर्ड), ओ.पी. लांगियान (आईएएस रिटायर्ड), उल्हास हेजिव (रिटायर्ड जज), डॉ. पूरण मल बुनकर, शिक्षाविद् श्रीराम ब्याडवाल, डॉ. इलियास अहमद, संदीप शर्मा, इन्द्रराज मीणा, प्रो. धर्मेन्द्र वर्मा, प्रो. सुर्मिला यादव, मुसर्रत, सुरजभान बुनकर, देवनारायण खोलिया, संजय कुमार सिन्हा, एडवोकेट मनोज पिंगोलिया, डॉ. मोहन मोनपुरिया, पत्रकार राकेश शर्मा, लईक अहमद अंसारी, कैलाश सिसोदिया और रविशंकर शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

