Monday, February 9, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरथाँवला में जिला प्रभारी मंत्री कन्हेलाल चौधरी का स्वागत, अतिवृष्टि से हुए...

थाँवला में जिला प्रभारी मंत्री कन्हेलाल चौधरी का स्वागत, अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा

स्थान: भैरुन्दा/डेगाना

रिपोर्टर: गिरधारी लाल प्रजापति

जिला प्रभारी मंत्री कन्हेलाल चौधरी शुक्रवार को थाँवला पहुँचे, जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड ने ग्राम पंचायत बिखरनियाँ कलां व पटवार हल्का भैरुन्दा क्षेत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि और गोज़ा नामक लट के कारण किसानों को हुए भारी नुकसान का ज्ञापन मंत्री को सौंपा।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में फसल नुकसान की उचित मुआवजा योजना की माँग की। साथ ही ग्राम पंचायत बिखरनियाँ में पेयजल संकट को देखते हुए नए ट्यूबवेल व नलकूप हेडपंप की स्थापना की मांग भी रखी। मौके पर ओमप्रकाश बिशु, रामदेव लोमरोड (सरपंच नथावड़ा), रामचन्द राड़ (पीएचडी अधिकारी पादु एईएन), रेखाराम माट (सरपंच डोडियाना), नेमाराम, बलदेव गोदारा, मोतीराम लोमरोड, जेवानाराम, रामदेव सियाग, लिखमाराम लोमरोड सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

इसके बाद मंत्री चौधरी डेगाना पहुँचे, जहाँ उन्होंने जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने किसानों को हरसंभव राहत और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments