स्थान: बालोतरा
बालोतरा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. गुंजन सोनी ने संबंधित विभागों से तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
कानून व्यवस्था और रोशनी व्यवस्था पर विशेष ज़ोर
बैठक में सभी ब्लॉक और पंचायत मुख्यालयों पर भी समारोह के आयोजन की पुष्टि करते हुए एडीएम ने कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। डॉ. सोनी ने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रमों की प्रारंभिक तैयारियाँ तत्काल शुरू करने, स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र देने और राजकीय भवनों व स्मारकों पर रोशनी की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा।
जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा
डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि सभी राजकीय कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि मुख्य समारोह सुबह 8:30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, देशभक्ति गीत, लोकनृत्य और मुख्य अतिथि का संबोधन शामिल रहेगा।

बैठक में मौजूद अधिकारी
इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी, सीएमएचओ डॉ. वांकाराम चौधरी, नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी रामावतार रावल, पीडब्ल्यूडी और पीएचईडी के अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

