बालोतरा, शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालेवा में वाद-विवाद एवं एकल गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “मोबाइल का उपयोग : वरदान या अभिशाप” रखा गया। कक्षा 9 से 12 वर्ग में कक्षा 10 की इमरती ने प्रथम, चुन्नी कुमारी ने द्वितीय तथा कक्षा 9 की गीता कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 से 8 वर्ग के हिन्दी भाषा वाद-विवाद में कक्षा 8 की कमल कंवर प्रथम, कक्षा 5 के मयंक गोयल द्वितीय रहे। अंग्रेज़ी भाषा की वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 7 की पहल प्रथम तथा कक्षा 5 के रमेश द्वितीय रहे।

इसके बाद एकल गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 9 से 12 वर्ग में कक्षा 10 के अरविंद भारती ने प्रथम, कक्षा 9 की गीता कंवर ने द्वितीय और जगदीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 से 8 वर्ग में कक्षा 6 के गजेंद्र सिंह प्रथम, कक्षा 5 की दुर्गा द्वितीय तथा कक्षा 5 के विष्णु और यशोदा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लक्ष्मणराम, अमरसिंह, मनीराम, राजेन्द्र राठौर, वगताराम, मोहनलाल और अमृतराज ने निभाई। कार्यक्रम के उपरांत शिक्षक दिवस समारोह में विद्यालय प्राचार्य एवं पीईईओ अनिल लालवानी ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।
Discover more from THAR CHRONICLE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

