Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेबालोतराश्री राणीसा भटियाणीसा जन्मोत्सव पर जसोलधाम में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का होगा...

श्री राणीसा भटियाणीसा जन्मोत्सव पर जसोलधाम में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का होगा भव्य आयोजन

जसोल।
श्री राणीसा भटियाणीसा जन्मोत्सव के उपलक्ष में शनिवार को जसोलधाम स्थित श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान में विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।

छप्पन भोग एवं महाप्रसादी

मंदिर प्रांगण में श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री सवाईसिंह जी, श्री लाल बन्ना सा, श्री खेतलाजी एवं श्री काला-गौरा भैरु जी के मंदिरों में लाभार्थी परिवारों द्वारा छप्पन भोग एवं महाप्रसादी अर्पित किए जाएंगे।

विशेष हवन-पूजन एवं ध्वजारोहण

संस्थान अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल, भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने की कामना के साथ विशेष हवन-पूजन करेंगे। यह अनुष्ठान विद्वान पंडितों एवं आचार्यों के सानिध्य में सम्पन्न होगा। इसके साथ ही रावल किशन सिंह जसोल के कर कमलों से ध्वजारोहण भी किया जाएगा।

फल वितरण

भक्तों की सेवा हेतु लाभार्थी परिवारों द्वारा मंदिर दर्शन के लिए पधारे श्रद्धालुओं को फलों का वितरण किया जाएगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भव्य सजावट

जन्मोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। पुष्कर से आए नागरची कलाकार और हड़वा शिव से आए मांगणियार कलाकार लोकधुनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अलावा गैर नृत्य और अश्व नृत्य विशेष आकर्षण रहेंगे। वहीं मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और पुष्प सज्जा से सजाया गया है।

विशेष व्यवस्थाएं

संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष इंतज़ाम किए गए हैं, जिनमें भीड़ नियंत्रण प्रणाली, मिस्टिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अनाउंसमेंट सिस्टम, व्हीलचेयर एवं गोल्फ कार्ट सुविधा, पेयजल की उत्तम व्यवस्था तथा वाहनों का निषेध शामिल है।

रात्रि जागरण एवं ‘राती जोगा’

रात्रि को मंदिर परिसर में भव्य जागरण एवं ‘राती जोगा’ का आयोजन होगा। इसमें जसोल नगर पालिका के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ हड़वा (शिव, बाड़मेर) के लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments