Monday, February 9, 2026
Homeजिला वार खबरेबालोतरासिवाना के राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखी मतदान प्रक्रिया, लिया वोट...

सिवाना के राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखी मतदान प्रक्रिया, लिया वोट देने का संकल्प

बालोतरा/सिवाना

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिवाना में गुरुवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ब्लॉक स्वीप को-ऑर्डिनेटर नीलम कंवर ने बताया कि सीबीईओ श्रवण कुमार, प्रधानाचार्य अनिल सोनी और विद्यालय स्वीप प्रभारी मोहित के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान बच्चों को बताया गया कि मतदाता सूची में नाम कैसे दर्ज कराएं, पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया क्या है, मतदान केंद्र पर किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए और ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का सही उपयोग कैसे किया जाता है। विद्यार्थियों को प्रतिकात्मक मतदान के माध्यम से वोट डालने का अनुभव भी कराया गया।

बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस प्रक्रिया को समझा और शपथ ली कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर वे अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments