Sunday, January 18, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरआमजन को मिले बेहतर सेवाएं, विभागीय अधिकारी बरतें संवेदनशीलता : जिला कलक्टर

आमजन को मिले बेहतर सेवाएं, विभागीय अधिकारी बरतें संवेदनशीलता : जिला कलक्टर

रियांबडी उपखंड की गवारडी ग्राम पंचायत में हुई जनसुनवाई, जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

पादूकलां । जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने गुरुवार को रियांबडी उपखंड की गवारडी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई का उद्देश्य: त्वरित समाधान

जिला कलक्टर ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे संवेदनशीलता बरतें और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, ताकि आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

गांव चलो अभियान 18 सितंबर से

कलक्टर पुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप प्रदेशभर में 18 सितंबर से गांव चलो अभियान शुरू होगा। इस अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं आमजन को उपलब्ध करवाई जाएंगी और यह प्रयास होगा कि आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कार्य उसी दिन पूरा किया जाए।

अधिकारियों को दिए निर्देश

उपखंड अधिकारी पूनम चोयल ने भी अधिकारियों को दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करने पर जोर दिया।

पीएचसी का निरीक्षण

इस दौरान जिला कलक्टर ने गवारडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं और उपलब्ध दवाइयों की स्थिति देखी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments