Thursday, November 13, 2025
Homeजिला वार खबरेबारांभाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अंता शहर में किया जनसंपर्क, मतदाताओं से...

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अंता शहर में किया जनसंपर्क, मतदाताओं से मांगा समर्थन

स्थान: बारां/अंता | रिपोर्टर: फिरोज़ खान

अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने सोमवार को अंता नगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ किशनगंज विधायक ललित मीणा, नगर अध्यक्ष रोहित नंदवाना, भाजपा नेता मुकेश केरवालिया, अमरदीप केदाहेड़ी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विभिन्न इलाकों में किया जनसंपर्क

जनसंपर्क के दौरान भाजपा टीम ने सब्जी मंडी, कवासपुरा, नयापुरा, स्टेशन रोड सहित कई वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

मतदाताओं से आशीर्वाद लेकर मांगा समर्थन

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने मतदाताओं को ढोक लगाकर आशीर्वाद लिया और कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो जनता के विश्वास पर खरी उतरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अंता क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए भाजपा का जीतना आवश्यक है।

जनता ने जताया समर्थन

जनसंपर्क के दौरान नगरवासियों ने सुमन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया। अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उत्साह का केंद्र रही।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments