Wednesday, February 4, 2026
Homeजिला वार खबरेबारांप्रमोद भाया ने किया सघन जनसंपर्क, बोले– भाजपा शासन में किसानों को...

प्रमोद भाया ने किया सघन जनसंपर्क, बोले– भाजपा शासन में किसानों को नहीं मिल रहा मुआवजा

कांग्रेस प्रत्याशी ने कई गांवों में लिया किसानों की समस्याओं का फीडबैक, गूंगी-बहरी सरकार बताकर साधा भाजपा पर निशाना

स्थान: बारां
संवाददाता: फिरोज़ खान

बारां। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने बुधवार को अंता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क किया और मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। भाया ने खेडी, श्यामपुरा, बैंगना, बैंगनी, हनुवतखेड़ा, डाबरी नक्कीजी, हनोतिया, मिर्जापुर, देवपुरा सोरसन, सोरसन की झोपड़िया, चहेड़िया, राजोडिया, मऊ, ढाबला, नकटिया का आसन, सोरसन, मानपुरा, खरखड़ा एवं नयाना गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की।

जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने कई स्थानों पर भाया का फलों से तोलकर, माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

भाया के समर्थन में आज लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल, केशोरायपाटन विधायक सी.एल. प्रेमी तथा जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया भी अलग-अलग क्षेत्रों में जनसम्पर्क करेंगे।


“किसानों को मुआवजा नहीं, सरकार गूंगी-बहरी” – प्रमोद भाया

प्रमोद जैन भाया ने जनसम्पर्क के दौरान किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बारां जिले में हुई है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। कई किसानों को दो-तीन बार बुवाई करनी पड़ी, लेकिन फसल नहीं बच सकी।

उन्होंने बताया कि किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना देकर मुआवजा देने की मांग उठाई गई थी, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया।

भाया ने कहा कि—
“सरकार ने केवल खराबे की प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी है, सूचियां ऑनलाइन तक नहीं की गई हैं। किसानों को खाद के लिए लाइन में लगकर धक्के खाने पड़ रहे हैं। भाजपा शासन में किसानों को राहत नहीं मिल रही।”


महिला कांग्रेस ने भी किया जनसम्पर्क

महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह एवं जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने पलायथा एवं बालड़ा गांवों में जनसम्पर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।


कल का जनसम्पर्क कार्यक्रम

प्रमोद जैन भाया 31 अक्टूबर को देहलाहेड़ी, मोलकी, आंखेड़ी, लिसाड़ी, बमूलिया माताजी, धाकड़खेड़ी, दुगारी, ठीकरिया, नागदा, नागदा की झोपड़िया, लदवाड़ा, रायपुरिया, भोज्याखेड़ी, बिशनखेड़ी, रातड़िया, अलीपुरिया एवं बालाखेड़ा में जनसम्पर्क करेंगे।

लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल 31 अक्टूबर को बमूलिया कला, बड़वा, तिसाया, कोटड़ीसूंड़ा, कोयला, मियाडा, बोहत एवं मांगरोल शहर में जनसम्पर्क करेंगे।

विधायक सी.एल. प्रेमी आज बोहत, ईश्वरपुरा, मऊ, किशनपुरा, मांगरोल एवं महुआ में जनसम्पर्क जाएगा।

जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया गुरुवार को बालाखेड़ा, मिर्जापुर एवं सोरसन क्षेत्र के गांवों में अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क करेंगी।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments