Wednesday, February 25, 2026
Homeजिला वार खबरेडूंगरपुरभील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) की सीमलवाड़ा कॉलेज कार्यकारिणी घोषित, जयेश डामोर...

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) की सीमलवाड़ा कॉलेज कार्यकारिणी घोषित, जयेश डामोर बने अध्यक्ष

सीमलवाड़ा (डूँगरपुर), राजस्थान | संवाददाता – सादिक़ अली

राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) के संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और कॉलेज स्तर पर सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।

प्रमुख नियुक्तियां

ब्लॉक संयोजकों के नेतृत्व में जयेश डामोर को कॉलेज इकाई का अध्यक्ष चुना गया। अन्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं—

  • अध्यक्ष: जयेश डामोर
  • उपाध्यक्ष: बादल खराड़ी, शीतल डामोर
  • महासचिव: शीतल ननोमा
  • सचिव: रवीना हिरात, कल्पना गोदा, जानवी पारगी
  • सह-सचिव: कल्पना डामोर, सुशील रोत, हितेश पगी
  • कोषाध्यक्ष: राहुल रोत
  • प्रवक्ता: निलेश हडात, सुहानी कटारा
  • मीडिया प्रभारी: अजय रोत, पायल भमात

पूरी कार्यकारिणी में कुल 21 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

छात्र हित में कार्य करने का संकल्प

इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक (चिखली) विनेश डेंडोर, ब्लॉक संयोजक (सीमलवाड़ा) लक्की अहारी एवं ब्लॉक संयोजक (भंडारी) कांतिलाल डामोर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए छात्र हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में BCC प्रभारी कमलेश डेंडोर, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शांतिलाल रोत, सोहन लाल रोत, भरत पगी, प्रकाश बरडा और जितेंद्र आमलिया सहित कई कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments