Wednesday, February 25, 2026
Homeजिला वार खबरेनागौरनथावड़ा स्कूल में विधिक जागरूकता का महाअभियान, बाल विवाह व मानव तस्करी...

नथावड़ा स्कूल में विधिक जागरूकता का महाअभियान, बाल विवाह व मानव तस्करी के खिलाफ छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

नालसा योजनाओं, हेल्पलाइन 15100 व दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की दी विस्तृत जानकारी

पादूकलां। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान की अनुपालना में तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता अरूण कुमार बेरीवाल (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) एवं सचिव स्वाति शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को नथावड़ा स्थित वीर तेजा विद्या मंदिर संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्यापक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अधिकार मित्र जुगल सिंह सौंलकी ने बाल विवाह निषेध, मानव तस्करी, जबरन श्रम, बाल श्रम, मानसिक स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाल श्रम और मानव तस्करी समाज के लिए घातक अपराध हैं, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को प्रभावित करते हैं। ऐसे मामलों की सूचना तत्काल संबंधित प्राधिकरण को देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

विद्यार्थियों को बताए संवैधानिक अधिकार

शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, बच्चों से संबंधित कानूनों और संरक्षण उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान पालना गृह की अवधारणा, परित्यक्त व लावारिस नवजात शिशुओं की सुरक्षा, दत्तक ग्रहण की विधिक प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी सरल भाषा में दी गई।

अधिकार मित्र ने नालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी जागरूकता फैलाएं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय निदेशक रामरघुनाथ महिया, प्रधानाचार्य मुरलीधर जांगिड़ सहित अमर सिंह यादव, गंगाराम बेनिवाल, सुनील कुमार सिंखवाल, शिवकरणपुरी, सुशीलपुरी, श्रवणराम, जस्साराम, चंद्रप्रकाश महिया, मुन्नालाल जांगिड़ एवं नीता वैष्णव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Discover more from THAR CHRONICLE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

RELATED ARTICLES

Leave a Reply

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments